KWNS – पंडरिया। विधानसभा पंडरिया के ग्राम पंचायत चरखुरा कला में विधायक निधि से 20 लख रुपए का भूमि पूजन करते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा कि
जनता की सुविधा एवं ग्रामीण क्षेत्रों की प्रगति सुनिश्चित हो इसी उद्देश्य से आज ग्राम चरखुरा में 20 लाख रुपए से अधिक के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का क्षेत्रवासियों के साथ विधिवत भूमिपूजन किया।

इस दौरान भारी वर्षा के बीच भी आप सभी भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ग्रामीणजनों द्वारा जिस आत्मीयता और स्नेह से स्वागत किया गया उसके प्रति मैं आभार व्यक्त करती हूं।
यह जनसहयोग एवं विश्वास ही मुझे अपने संकल्पों और जनसेवा के प्रति दायित्वों को पूरा करने मार्ग प्रशस्त करती है। पंडरिया विधानसभा निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहे इसके लिए हम सदैव प्रयासरत रहेंगे। उसके बाद चरखुरा कला की उपसरपंच श्रीमती प्रतिभा पाठक ने उक्त विकास कार्य के भूमिपूजन करने के लिए विधायक भावना बोहरा को धन्यवाद प्रेषित करते हुए आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती अर्चना जायसवाल,पंचगण संगठन के पदाधिकारी , गण मान्य नागरिक ,समाजसेवी एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


