श्राद्ध 21 सितंबर तक चलेंगे। पितरों की पूजा में कुछ खास फूलों का उपयोग किया जाता है लेकिन कुछ ऐसे फूल हैं जिनका इस्तेमाल श्राद्ध पूजा में नहीं करना चाहिए।
श्राद्ध फूल
पितृ पक्ष में सभी पितर धरती पर आते हैं और अपने परिजनों से श्राद्ध का अन्न-जल ग्रहण करते हैं। इस दौरान पूर्वज की पूजा में काश का फूल जरुर चढ़ाया जाता है क्योंकि इससे वह बेहद प्रसन्न होते हैं।
शास्त्रों के अनुसार पूर्वजों को तेज गंध पसंद नहीं है, इसलिए श्राद्ध में बेलपत्र, केवड़ा, कदम्ब, मौलसिरी, करवीर, तुलसी, भृंगराज, और लाल व काले रंग के सभी फूलों को नहीं चढ़ाना चाहिए।
दरअसल इनकी उग्र गंध होती है इससे पितर अप्रसन्न हो जाते हैं और अतृप्त होकर लौट जाते हैं, जिससे परिवार को कष्टों का सामना करना पड़ता है।
फूलों को अर्पित करते समय ध्यान रहे कि डंडी आपकी ओर हो और फूल का मुख पूर्वज की ओर, साथ ही बासी या सड़े हुए फूल कभी न चढ़ाएं।
श्राद्ध में सफेद रंग के फूलों को जरुर शामिल करना चाहिए जैसे चंपा, जूही आदि, क्योंकि ये पवित्रता का प्रतीक माने जाते हैं।
श्राद्ध वाले दिन पितरों की तस्वीर पर फूल चढ़ाएं साथ ही तर्पण करते समय जल, काले तिल और हाथ में फूल लेकर पूर्वजों को अर्पित करें, ऐसा करने से पितर संतुष्ट होते हैं।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग


