खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में वन विभाग ने 40 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब तक कुल 37 करोड़ रुपए का भुगतान डीबीटी के जरिए किया है। इसके साथ जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण सहित तेंदूपत्ता संबंधी विभिन्न भुगतानों का आंकड़ा 45 करोड़ के करीब पहुंच चुका है। शेष भुगतान भी जल्द करने की व्यवस्था की जा रही है। वन विभाग ने इस बार न केवल मुख्य भुगतान, बल्कि तेंदूपत्ता से जुड़े बूटाकटाई का भुगतान भी संग्राहकों की सहमति से डीबीटी से किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में ग्रामस्तर पर पंचनामा तैयार कर ग्रामीणों की सहमति ली गई।
इस अभियान के तहत 17923 नए बैंक खाते तेंदूपत्ता भुगतान सॉफ्टवेयर से जोड़े गए। भुगतान की जानकारी हर गांव के सार्वजनिक भवनों पर चस्पा की गई। इसके साथ ही यूपीआई के जरिए 10 प्रतिशत खातों का सत्यापन कर भुगतान की प्रमाणिकता जांची गई। डीएफओ अक्षय भोंसले ने बताया कि इस साल संग्रहण में कुछ कमी रह गई, लेकिन आने वाले सालों में नए प्रयास व ज्यादा संसाधनों के साथ तेंदूपत्ता संग्रहण बढ़ाने प्रयास किए जाएंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


