खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां घर में एक ही परिवार के चार लोगों को दफनाने की आशंका है। घर से बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची है। घटना स्थल पर खुदाई भी शुरू कर दी गई है। पूरा मामला खरसिया से लगे ठूसकेला राजीव नगर का है।
पुलिस की टीम जांच में जुटी है। घर का दरवाजा अंदर से बंद है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा। जानकारी के मुताबिक, यह मामला खरसिया के राजीव नगर में रहने वाले बुधराम पिता चमार सिंग के घर का है। बुधराम के परिवार के चार लोग लापता हैं। पुलिस टीम डॉग स्क्वायड की मदद से घटना स्थल पर जांच कर रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


