हिंदू शास्त्र में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवता और ग्रह को समर्पित है। जिसमें से मंगलवार का दिन विशेष रूप से हनुमान जी और मंगल ग्रह का माना जाता है। इस दिन को शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक भी माना गया है।
शास्त्रों के अनुसार मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा और व्रत रखने से सारे दुख दूर होते हैं। साथ ही साथ ग्रह दोष और शनि के प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है।
मंगलवार को हनुमान जी की पूजा का महत्व
स्कंद पुराण में बताया गया है कि मंगलवार के दिन ही बजरंगबली का जन्म हुआ था। जिससे इस दिन हनुमान जी की पूजा-आराधना करना बहुत फलदायी माना गया है। बजरंगबली को भक्ति, साहस और शक्ति का रूप माना जाता है।
इनकी पूजा करने या नाम लेने मात्र से ही भक्तों के जीवन से भय, बाधाएं और रोग-दोष दूर हो जाते हैं।
मंगलवार है मंगल ग्रह से जुड़ा
ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनानायक कहा गया है। यह सभी ग्रहों को साथ जोड़कर रखता है। मंगल को पराक्रम, ऊर्जा और साहस से जुड़ा ग्रह माना गया है। यदि इस ग्रह कि स्थिति कुड़ली में अशुभ हो तो जीवन में विवाह में देरी, पारिवारिक दिक्कतें और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है।
मंगलवार की पूजा से मिलने वाले लाभ
धार्मिक मान्यता है कि मंगलवार के दिन व्रत और पूजन करने से व्यक्ति को शनि दोष से मुक्ति मिल सकती है। कहा जाता है कि जब कोई भक्त श्रद्धा से हनुमान जी की पूजा करता है, तो शनि देव भी प्रसन्न हो जाते हैं।
इसका कारण यह है कि शनिदेव ने स्वयं बजरंगबली को वचन दिया था कि उनके भक्त को वह कभी कष्ट नहीं देंगे।
मंगल दोष के निवारण के उपाय
जिन लोगों की जन्मकुंडली में मंगल दोष या मांगलिक दोष होता है, उनके लिए मंगलवार का व्रत विशेष फलदायी माना जाता है। इस दिन लाल चंदन, लाल पुष्प, गुड़, मसूर दाल और तांबे के पात्र का दान करने से मंगल ग्रह की शांति होती है और शुभ परिणाम मिलते हैं।
साथ ही, यदि भक्त हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और चोला अर्पित करता है तथा मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करता है, तो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग प्राप्त होता है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग


