खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज हो गई है। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, पंजाब और दिल्ली से ड्रग्स लाकर यहां बेचने वाले एक बड़े सिंडिकेट पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। शनिवार शाम को दिल्ली से ड्रग्स बेचने आए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम हर्ष, मोनू और दीप बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके पास से बड़ी मात्रा में हेरोइन, अन्य नशीले पदार्थ और एक गाड़ी बरामद की है। यह गिरफ्तारी पुलिस की घेराबंदी के दौरान हुई, जहां मुखबिरों की सूचना पर कार्रवाई की गई।
अफगानिस्तान-पाकिस्तान-पंजाब और दिल्ली से ड्रग्स लाकर रायपुर में बेचने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। एक महीने के अंदर पुलिस अधिकारियों ने ड्रग्स बेचने के मामले में 30 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इन आरोपियों से पुलिस ने करोड़ों का ड्रग्स बरामद किया है। पैडलर्स पर पुलिस के मुखबिर नज़र रखे हुए हैं। शनिवार की शाम पुलिस ने 3 और डीलरों को पकड़ा है। जिनके नाम हर्ष, मोनू और दीप बताए जा रहे हैं। इन आरोपियों के पास से पुलिसकर्मियों ने ड्रग्स बरामद किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। रायपुर पुलिस जल्द पूरे मामले का खुलासा करेगी।
आरोपियों से पूछताछ कर रहे विवेचना अधिकारियों ने बताया कि, आरोपियों के पास से ड्रग्स के अलावा गाड़ी भी बरामद की गई है। आरोपी रायपुर में ड्रग्स कब से बेच रहे थे? ये ड्रग्स कहां का है? किस सिंडिकेट से आरोपी जुड़े हैं?
इन सब सवालों का जवाब अफसर तलाश रहे हैं। अफसरों का कहना है कि आरोपियों के सिंडिकेट में कुछ सफेदपोश लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


