खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। स्वामी आत्मानंद शा. उ. मा. विद्यालय देवकर, जिला बेमेतरा (छ.ग.) में महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) महिला एवं बाल विकास विभाग, बेमेतरा (छ.ग.) के द्वारा भारत सरकार की कार्ययोजना अंतर्गत ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘ के तहत् योजना अंतर्गत जिला कलेक्टर रणबीर शर्मा, चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास बेमेतरा के निर्देशानुसार एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी सी.पी.शर्मा के मार्गदर्शन में ‘‘बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं‘‘ योजना अंतर्गत ‘‘युवा दिवस एवं खेल सप्ताह‘‘ का आयोजन एकीकृत बाल विकास परियोजना साजा के स्वामी आत्मानंद शा. उ. मा. विद्यालय देवकर में बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित कराते हुये विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं को आउटडोर गेम में, कुर्सी दौड, 100 मीटर दौड व चेस जैसे खेलो कका आयोजन किया गया।
बालिकाओं द्वारा प्रत्येक खेलो में उत्साहपूर्वक भाग लिया गया औन अपनी-अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया। इस खेल सप्ताह का प्रमुख उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास को सुदृढ़ करना एवं बालिकाओं के छिपे हुए प्रतिभा को दुनिया के सामने उजार करना है। इस हेतु बालिकाओं को खेल के माध्यम से अधिक से अधिक सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बालिकाएं भी हर क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सकें और समाज तथा देश में अपना अलग पहचान बना सके। खेल और अधिक रोचक बनाने एवं बालिकाओं के उत्सहा को बढ़ाने के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता प्रतिभागी बालिकाओं के लिए पुरूस्कार वितरण किया गया। मिशन शक्ति के जेण्डर विशेषज्ञ सेवन्तिका साहू के द्वारा माहवारी स्वच्छता, चाईल्ड हेल्पलाईन टोल फ्री नंबर 1098 तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जेण्डर विशेषज्ञ तमन्ना द्वारा नोनी सुरक्षा योजना, सक्षम योजना, सखी निवास सखी सदन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, लैंगिंक उत्पीड़न, घरेलु हिंसा एवं सखी वन स्टॉफ सेन्टर 181 जैसे योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई।
उक्त कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद उ.मा.वि. के प्राचार्य अनिल डहाले, सेवन्तिका साहू (जेण्डर विशेषज्ञ), तमन्ना (जेण्डर विशेषज्ञ), सखी वन स्टॉफ सेन्टर 181 केन्द्र प्रशासक सुराखी यादव, व्यायाम शिक्षक योगेश साहू एवं स्कूल के समस्त शिक्षक गण एवं स्टॉप उपस्थित रहे।
Trending
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल


