जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। लेकिन इससे पहले यह जान लें कि, जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को कौन सा प्रसाद चढ़ाना चाहिए। यहां देखें कान्हा के प्रिय भोग।
जन्माष्टमी भोग
जन्माष्टमी का पर्व भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है। कान्हा को कुछ चीजें बहुत प्रिय है। जन्माष्टमी के दिन भगवान को प्रसाद स्वरूप ये चीजें चढ़ाना शुभ होता है। आइये जानते हैं जन्माष्टमी पर कृष्ण को प्रसाद में क्या-क्या अर्पित करें।
धनिया की पंजीरी- पंजीरी भगवान कृष्ण का सबसे प्रिय और पारंपरिक भोग है। जन्माष्टमी पर पंजीरी का प्रसाद चढ़ाना महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके लिए धनिया को आग में सेंक कर चूर्ण बना लें। इसमें पिसी शक्कर, मेवे और घीर मिला दें। धनिया की पंजीरी तैयार है।
माखन मिश्री- जन्माष्टमी के दिन माखन मिश्री का प्रसाद तैयार करने के लिए दही में मिश्री मिलाकर तेजी से तब तक फेंटते जाएं जब तक यह माखन का रूप न ले ले।
मखाना पाग- कान्हा को मखाना पाग का भोग अतिप्रिय है। जन्माष्टमी के दिन मखाना पाग का प्रसाद जरूर चढ़ाएं। इसे बनाने के लिए मखाने को धीमी आंच पर सेंक लें और 2-3 चम्मच घी डाल लें। एक कप शक्कर में आधा कप पानी जालकर चाशमी तैयार करें और चाशमी गाढा हो जाए त इसमें मखाने डाल दें।
पंचामृत- पंचामृत भी कान्हा को अतिप्रिय है। जिसे बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए दही और दूध में पांच प्रकार के मेवे मिला लें। इसमें शदह, गुड़ और गंगाजल भी मिला लीजिए। पंचामृत का प्रसाद तैयार है।
इसके साथ ही जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को केला, तुलसी, खीर, नारियल आदि जैसे कई चीजों का भोग भी लगाया जाता है।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग


