खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शेयर ट्रेडिंग, क्रीप्टो ट्रेडिंग में निवेश करने के नाम पर प्रार्थी और अन्य लोगों के साथ रकम दुगुना करने के साथ साथ जमीन दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रूपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी भागीरथी यादव की लिखित शिकायत आवेदन पर आरोपी अभिलाष मसीह एवं अभिषेक प्रवीण मसीह द्वारा शेयर ट्रेडिंग, क्रीप्टो ट्रेडिंग में इन्वेस्ट करने एवं बीस माह के अंदर इन्वेस्ट किये गये रकम का दो से तीन गुना करके तथा रायपुर शहर के अलग क्षेत्र एवं अन्य शहरो में प्लाट देने का लुभावना ऑफर देकर विश्वास में लेकर प्रार्थी तथा अन्य लोगो से कुल 1,11,25,000/रू0 की धोखाधडी करने के संबंध में थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपी अभिलाष मसीह पिता कली मसीह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। फरार आरोपी अभिषेक प्रवीण मसीह का तलाश जारी है।
नाम आरोपी
(1) अभिलाष मसीह पिता कली मसीह निवासी फ्लैट नंबर ए 903 ई 2 नजदीक सेक्टर 8 ए स्काई विलास कमल विहार देवपुरी रायपुर
(2) अभिषेक प्रवीण मसीह।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


