खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आरंग में एक युवक की लाश मिली है। मंगलवार (12 अगस्त) की सुबह आरंग-राटाकाट रोड पर शराब दुकान जाने वाले नाले के पास झाड़ियों के बीच मिला शव गिरिजा शंकर धीवर (35) का है जो ग्राम भोथली का रहने वाला है। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार, मृतक रात से गायब था। जिसकी तलाश की जा रही थी। उसके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना स्थल से कुछ दूरी पर मृतक की बाइक भी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह कुछ लोगों ने झाड़ियों में लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। आशंका है कि वारदात रात में हुई होगी और बदमाशों ने शव को छिपाने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया।
घटना की खबर मिलते ही आरंग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले में हत्या के सभी एंगल पर जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटनास्थल पर रायपुर एसएसपी सहित आला अधिकारी रवाना हुए है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


