खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले एक हफ्ते से मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में लोगों को उमस और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। उमस और गर्मी झेल रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक खुशखबरी दी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अगले पांच दिनों तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों में बारिश की गतिविधि बनी रहेगी। वहीं प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान 30 डिग्री के ऊपर रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
मौसम विभाग ने बताया कि, प्रदेश में ह्यूमिडिटी की स्थिति बनी रहेगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि, राजधानी रायपुर में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी होगी। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बलरामपुर, रामानुजगंज, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़ और जशपुर समेत कई अन्य इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
वहीं, मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, प्रदेश के कई जिलों में अगले पांच दिनों तक बारिश हो सकती है। ऐसे में बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से छुटकारा मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया कि, प्रदेश के कई जिलों में रुक-रूककर बारिश होगी। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि, वे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और बिना आवश्यक कारण के खुले स्थानों पर न जाएं।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


