खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी में गुरुवार देर शाम हुई घंटेभर की बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। प्रदेश में बिजली गिरने और मध्यम बारिश की गतिविधि जारी है। मौसम विभाग ने चार दिन बाद बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया।मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर फिरोजपुर, चंडीगढ़ और उसके बाद पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर हिमालय की तराई के पास से होते हुए उत्तर पूर्व अरुणाचल तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बांग्लादेश के मध्य भाग में 3.1 सेमी सेमी किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इनके प्रभाव से प्रदेश में 8 अगस्त को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः चरम उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटो के लिए इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया है- सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा और वर्षा की संभावना जताई गई है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


