खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने आज जेल में बंद चैतन्य बघेल और कवासी लखमा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया।
देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि जेल में चैतन्य बघेल और कवासी लखमा को लगातार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “जेल प्रशासन नए-नए तरीके से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। कवासी लखमा की आंखों में सूजन और पानी की समस्या है, लेकिन उन्हें इलाज नहीं दिया जा रहा है।”
विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि “भाजपा सरकार ने देश में अघोषित आपातकाल लागू कर दिया है। जो सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे दबाने की कोशिश की जाती है।”
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूंजीपतियों के खिलाफ प्रदेश हित में लड़ाई लड़ रहे हैं, और चैतन्य बघेल को उसी लड़ाई की सजा दी जा रही है।
देवेंद्र यादव ने कहा कि “आज चैतन्य बघेल से मुलाकात कर गर्व हुआ कि वे जेल के अंदर भी पूरे हौसले के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं। पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ है।” इस दौरान उनके साथ विधायक राम कुमार यादव भी मौजूद थे।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


