खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 3-4 दिनों से मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। मंगलवार दोपहर में कुछ देर बारिश हुई तो, मगर वो भी लोगों की परेशानी दूर नहीं कर पाई। प्रदेश में बारिश ना होने के चलते कई जिलों में लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। उमस और गर्मी झेल रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून की गतिविधियों पर लगा ब्रेक अब हटने वाला है। इसका मतलब ये है कि, प्रदेश में अब फिर से जमकर बारिश होगी।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज उत्तर छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफ़ान चलेगा। मौसम विभाग ने इसके लिए चेतावनी भी जारी की है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने बताया कि, राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में गरज चमक के साथ भारी बारिश होगी। बारिश होने से लोगों को बढ़ती उमस से भी छुटकारा मिलेगा। मौसम विभाग ने बलरामपुर, रामानुजगंज, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़ और जशपुर समेत कई अन्य इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
वहीं, मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि, इस बार होने वाली बारिश से किसानों को भी फायदा मिलेगा।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


