खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला पेंड्रा मरवाही। उप मुख्यमंत्री तथा नगरी प्रशासन, लोक निर्माण, विधि एवं विधायी कार्य व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव 4 अगस्त को जीपीएम जिले के प्रवास पर रहेेंगे वे। नगर पालिका परिषद बस स्टैंड गौरेला में सुबह 11बजे 1 करोड़ 72 लाख 86 हजार रुपए की लगत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं प्रतिमा का अनावरण करेेंगे।
लोकार्पण कार्यों में रानी दुर्गावती चौक उन्नयन कार्य लागत 6.86 लाख, डॉ भंवर सिंह पोरते प्रतिमा अनावरण लागत 10 लाख, विभिन्न वार्डों में अधोसंरचना मद अंतर्गत कार्य 77.76 लाख, 15वें वित्त अंतर्गत कार्य लागत 48.41 लाख, सांसद निधि अंतर्गत कार्य लागत 13.50 लाख और तीन स्थानों मैं हाई मास्ट लाइट स्थापना कार्य लागत 16.33 लाख रुपए शामिल है।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय तोखन साहू, जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक मरवाही प्रणव कुमार मरपची एवं विधायक कोटा अटल श्रीवास्तव, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गौरेला मुकेश दुबे साहित अनेक जनप्रतिनिधि व नागरिक अपस्थित रहेेंगे।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


