खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। तीन वर्षीय मासूम के फेफड़ो में मटर फंसने से उसकी जान चले गई। हादसा तब हुआ जब बच्चा घर में बैठकर मटर खा रहा था। इसी बीच मटर का दाना उसके फेफड़े में फंस गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, घटना जामगांव थाना क्षेत्र की है। ग्राम पौहा निवासी 3 वर्षीय सिद्धांत बालकिशोर मोबाइल देखते-देखते मटर खा रहा था। इसी बीच उसके चाचा ने मोबाइल छीन लिया, जिससे बच्चा रोने लगा और मुहं के अंदर रखे मटर का दाना गटक लिया।
मटर का दाना सीधे बच्चे के फेफड़े में जा फंसा। परिजनों ने दाना निकालने के लिए तत्काल घरेलु नुस्खे को आजमाया, लेकिन कोई फायदा बच्चे को नहीं मिला। इसी बीच बच्चे की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी। परिजनों ने बच्चे को शंकराचार्य अस्तपताल ले गये, लेकिन रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। इधर, डाॅक्टरों ने भी बच्चे की मौत की पुष्टि की। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीँ, गांव में मातम पसरा हुआ है। सभी इस घटना से दुखी है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


