खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25 लाख 47 हजार से अधिक किसानों को पैसा ट्रांसफर किया। साय ने कहा, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी की। इसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 25 लाख 47 हजार से अधिक किसानों को 553 करोड़ 34 लाख रुपए की राशि सीधे उनके खातों में अंतरित की गई।
राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित “पीएम किसान दिवस कार्यक्रम” में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी व कृषि मंत्री रामविचार नेताम के साथ सम्मिलित हुआ। अब तक इस योजना के माध्यम से राज्य के अन्नदाताओं को कुल 9765 करोड़ 26 लाख रुपए की सम्मान निधि प्राप्त हो चुकी है। इसके लिए सभी किसान साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। कार्यक्रम में विधायक सुनील सोनी , पुरंदर मिश्रा, इंद्र कुमार साहू, गुरु खुशवंत साहेब , रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल, छत्तीसगढ़ तेलीघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू सहित अन्य सम्माननीय जन उपस्थित रहे।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


