खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक छोटे से गांव डड़ाई में रहने वाले किसान श्याम लाल अब राहत की सांस ले रहे हैं। वर्षों से कच्चे खपरैल वाले घर में हर साल बरसात की मार झेलने वाले श्यामलाल को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिला है। यह आवास उनके जीवन में स्थिरता, सुरक्षा और सम्मान लेकर आया है।
श्यामलाल का जीवन खेती-किसानी पर आधारित था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वे पक्का मकान बनाने की सोच भी नहीं सकते थे। हर साल बरसात में छत से पानी टपकता, दीवारें दरकतीं, और खपरैल उड़ जाने की चिंता बनी रहती थी। लेकिन जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली, तब उन्होंने आवेदन किया और पात्रता मिलने के बाद इस योजना का लाभ मिला।
अब उनका खुद का मजबूत, टिकाऊ और सुरक्षित पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। श्यामलाल भावुक होकर बताते हैं कि सरकार ने जो मदद की है, वह हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब हमारे बच्चों को भी एक सुरक्षित छत मिली है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बना यह घर सिर्फ एक निर्माण नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मान की नींव है। यह योजना प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में रह रहे जरूरतमंद परिवारों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


