खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। प्रशासनिक संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता ने मिसाल पेश की है। मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम पण्डोतरा निवासी दिव्यांग सुभाष टण्डन को अब उनका बहुप्रतीक्षित राशनकार्ड मिल गया है। यह कार्ड केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि उनके अधिकारों की पहचान और आत्मसम्मान का प्रतीक बन गया है।
सुभाष ने जनपद पंचायत मुंगेली में राशनकार्ड हेतु आवेदन किया था, जिस पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें शीघ्रता से कार्ड प्रदान किया। पहले राशनकार्ड नहीं होने की वजह से उन्हें अनेक योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई होती थी, पर अब उन्हें न केवल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ता अनाज मिलेगा, बल्कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना जैसी कई जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिल सकेगा। अपनी खुशी साझा करते हुए श्री सुभाष ने कहा, यह राशनकार्ड मेरे लिए केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि मेरी गरिमा और अधिकारों की स्वीकृति है। मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और समस्त प्रशासन का आभार प्रकट करता हूँ, जिन्होंने मेरी आवाज़ को गंभीरता से लिया।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


