खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन मे जिले में अवैध औषधि कारोबार पर नियंत्रण एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु खाद्य एवं औषधि प्रशासन, बेमेतरा द्वारा सतत निरीक्षण एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 31 जुलाई 2025 को जिले के नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम एरमशाही, पोस्ट घुरसेना, तहसील नांदघाट में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
प्रशासन को प्राप्त एक गोपनीय शिकायत के आधार पर संबंधित स्थान पर जब जांच की गई तो वहां देवेन्द्र पिता गजाधर साहू द्वारा बिना किसी वैध औषधि अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के विभिन्न प्रकार की दवाइयों का भंडारण किया जा रहा था। यह संधारण औषधि अधिनियम 1940 का स्पष्ट उल्लंघन था। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुँचकर विधिवत जांच की तथा बिना लाइसेंस के रखी गई समस्त औषधियों को जब्त किया। साथ ही निर्धारित प्रक्रिया अनुसार औषधियों के नमूने लेकर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार जब्त की गई दवाइयों की बाजार कीमत लगभग ₹16,887/- आंकी गई है।
यह कार्रवाई औषधि निरीक्षक श्रीमती श्रुति लकड़ा एवं धनीराम पटेल के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा की गई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुज्ञप्ति के औषधियों का क्रय-विक्रय एवं भंडारण न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे आमजन के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जिले के समस्त औषधि व्यवसायियों एवं आम जनता से अपील की है कि वे केवल लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही औषधियों की खरीद करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल विभाग को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिला प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि आगे भी औषधि एवं खाद्य प्रतिष्ठानों पर इसी प्रकार निरीक्षण जारी रहेंगे और उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


