खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के नरदहा में एक नाबालिग की पेड़ पर लटकती हुई लाश मिली है। मृतक गांव में ही चाय नाश्ता की दुकान चलाता था। 1 अगस्त की सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ पर लटके देखा तो पुलिस को सूचना दी। मामला विधानसभा थाना इलाके का है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को नीचे उतारा। प्रारंभिक जांच में मामला सुसाइड का है। पुलिस को आशंका है कि नाबालिग ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर जान दे दी। युवक सुसाइड करने के लिए रस्सी खुद लेकर आया था। मामले में जांच जारी है।
विधानसभा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक सूरज यादव (17) हैं। वह नरदहा गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि युवक ने शुक्रवार सुबह 3-4 बजे के बीच आत्महत्या किया है। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सुसाइड की पुष्टि आगे की जांच पड़ताल जारी है।
पुलिस को युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी जाएगी। इस मामले में विधानसभा पुलिस युवक के रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही हैं।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


