खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के दो दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत पटवारी (तृतीय श्रेणी) पद हेतु कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला पंचायत में नियुक्त पत्र प्रदान किया। कलेक्टर कार्यालय (भू-अभिलेख शाखा) मुंगेली द्वारा जारी आदेश के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित शर्तों के अधीन पटवारी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
जारी आदेश के अनुसार, शासकीय महाविद्यालय सरगांव में सहायक ग्रेड-02 के पद पर पदस्थ स्व. चंद्रमणि कोशले का निधन 18 अक्टूबर 2024 को शासकीय सेवा के दौरान हो गया था। उनके पुत्र विरेंद्र कुमार को जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा एवं शासन के निर्देशानुसार अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत पटवारी प्रशिक्षण हेतु चयनित किया गया है। इसी तरह कृषि विकास अधिकारी, कार्यालय उप संचालक कृषि, मुंगेली में पदस्थ स्व. भरतराम घृतेश का 02 सितंबर 2023 को निधन हो गया था। उनके पुत्र योगेन्द्र सिंह घृतेश को भी जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा पर पटवारी (तृतीय श्रेणी) पद के लिए उपयुक्त मानते हुए चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत ही अंतिम नियुक्ति दी जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय और अपर कलेक्टर जी.एल. यादव मौजूद रहे।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


