खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। विकासखण्ड मुंगेली अंतर्गत ग्राम पंचायत तरवरपुर के सरपंच एवं ग्रामीणजनों ने जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित होकर खाद्यान्न भंडारण संरचना निर्माण के लिए आवेदन सौंपा। ग्रामीणजनों ने ग्राम में संरचना नहीं होने के कारण खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण में आ रही कठिनाइयों से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार को अवगत कराया।
कलेक्टर ने ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। शासन स्तर से खाद्यान्न भंडारण संरचना निर्माण कार्य की स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात कलेक्टर ने खाद्यान्न भंडारण संरचना निर्माण की स्वीकृति पत्र ग्रामीणजनों को प्रदान किया। इस पहल से ग्रामवासियों को अब खाद्यान्न की सुरक्षा, भंडारण की सुविधा एवं वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सकेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता के लिए शासन-प्रशासन का आभार प्रकट किया है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय भी मौजूद रहे।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


