खबर वर्ल्ड न्यूज-देवभोग। धौराकोट गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरने से तीन साल के मासूम सचिन की मौत हो गई। यह हादसा रविवार शाम को उस वक्त हुआ जब बच्चा घर के पास खेल रहा था और अनजाने में खेत में बने गहरे गड्ढे में जा गिरा। बताया जा रहा है कि यह गड्ढा पत्थर निकालने के लिए खुदाई के दौरान बना था, जो बारिश के पानी से लबालब भर चुका था।
मासूम सचिन अपने माता-पिता सुरेन्द्र नागेश और उनकी पत्नी की नौ साल की शादी के बाद पैदा हुआ था। तीन साल की छोटी सी उम्र में वह परिवार की सारी खुशियों का केंद्र था, लेकिन अब उसका यूं अचानक जाना पूरे परिवार को तोड़ गया है। देर शाम जब परिजन सचिन को ढूंढने निकले तो खेत के उसी गड्ढे में उसका शव तैरता मिला। मासूम की लाश देखकर परिजनों के होश उड़ गए और गांव में मातम छा गया।
इकलौते बेटे की मौत के बाद पिता सुरेन्द्र नागेश गहरे सदमे में हैं, उनकी आंखों के आंसू भी सूख चुके हैं। गांववाले भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं। मामले में देवभोग पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


