खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अगस्त महीने में 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी और हरतालिका तीज जैसे बड़े त्योहारों के चलते छत्तीसगढ़ में कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा हर रविवार और महीने के दो शनिवार को भी बैंकिंग सेवाएं बंद रहेगी। आम लोगों से लेकर व्यापारियों सभी के लिए जरूरी है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग काम समय रहते निपटा लें, ताकि छुट्टियों में किसी तरह की असुविधा न हो।
छत्तीसगढ़ में अगस्त में कुल 10 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। ये छुट्टियां त्योहारों, सप्ताहांत और राष्ट्रीय अवकाशों के कारण रहेंगी। इस दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, जिससे नकद लेन-देन, चेक क्लीयरेंस और अन्य ऑफलाइन बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ेगा। हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप्स और ATM जैसी सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।
छत्तीसगढ़ में इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक
3 अगस्त रविवार साप्ताहिक अवकाश
9 अगस्त शनिवार रक्षाबंधन (राज्य अवकाश)
10 अगस्त रविवार साप्ताहिक अवकाश
15 अगस्त शुक्रवार स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त शनिवार कृष्ण जन्माष्टमी (राज्य अवकाश)
17 अगस्त रविवार साप्ताहिक अवकाश
23 अगस्त शनिवार चौथा शनिवार
24 अगस्त रविवार साप्ताहिक अवकाश
26 अगस्त मंगलवार हरतालिका तीज (राज्य अवकाश)
31 अगस्त रविवार साप्ताहिक अवकाश
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


