खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज टीबी मरीजों को निःशुल्क पोषण आहार कीट वितरित किये। आयुर्वेद विभाग के चिकित्सकों ने निक्षय मित्र बनकर 210 टीबी मरीजों के लिए पोषण आहार कीट मुहैया कराई है। कलेक्टर ने मंथन सभाकक्ष में उन्हें पोषण कीट प्रदान कर जल्द स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएं दी।
कीट में प्रोटीन युक्त सोयाबीन बड़ी, चना, गुड़ इत्यादि पोषण सामग्री शामिल हैं। गौरतलब है कि टीबी की बीमारी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाने पर होती है। यह पूर्णतः इलाज योग्य बीमारी है। दवाईयों के सेवन के साथ-साथ इससे छुटकारा पाने के लिए सुपोषित भोजन लेने की भी जरूरत होती है। कलेक्टर के आग्रह पर आयुर्वेद विभाग के 45 डॉक्टरों ने निक्षय मित्र बनना स्वीकार किया और 210 मरीजों के लिए पोषण कीट उपलब्ध कराई।
जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, निगम आयुक्त अमित कुमार, सहायक कलेक्टर अरविन्थ कुमारन, जिला आयुष अधिकारी डॉ.यशपाल ध्रुव, सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गायत्री बांधी सहित आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ. कोमल सिंह डोटे, डॉ. अजय भारती एवं डॉ. अनिल कुमार सोनी उपस्थित थे।
Trending
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त


