खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 603.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 936.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 315.7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
रायपुर संभाग में रायपुर जिले मे 559.2 मि.मी., बलौदाबाजार में 545.0 मि.मी., गरियाबंद में 464.2 मि.मी., महासमुंद में 519.8 मि.मी. और धमतरी में 476.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 650.8 मि.मी., मुंगेली में 657.1 मि.मी., रायगढ़ मंे 762.0 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 836.0 मि.मी., कोरबा में 661.9 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 617.3 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 578.1 मि.मी., सक्ती में 708.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 495.0 मि.मी., कबीरधाम में 450.2 मि.मी., राजनांदगांव में 534.9 मि.मी., बालोद में 568.2 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 727.5 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 443.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 437.9 मि.मी., सूरजपुर में 758.4 मि.मी., जशपुर में 701.8 मि.मी., कोरिया में 691.5 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 648.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 705.0 मि.मी., कोंडागांव में 430.0 मि.मी., नारायणपुर में 556.0 मि.मी., बीजापुर में 772.2 मि.मी., सुकमा में 485.0 मि.मी., कांकेर में 582.5 मि.मी., दंतेवाड़ा में 644.2 मि.मी. और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


