खबर वर्ल्ड न्यूज- रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 30 जुलाई 2025, बुधवार को सुबह 11 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले लिए जाने की संभावना है।
यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब सरकार ने वर्ष 2025-26 के बजट का पहला चरण लागू कर दिया है और कई योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा आवश्यक हो चुकी है। इसलिए इस बैठक में बजट घोषणाओं की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जा सकती है।


