खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। कार में ठूंस कर गौ तस्करी करने के मामले में छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अर्जुंदा पुलिस के अनुसार 17 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम डुडिया के पास रोड किनारे एक कार एमएच 02 बीआर 4917 में दो गायों को ठूंसकर भरा गया है। पैरों को बांध दिया गया था। ऐसा लग रहा था कि उन्हें कत्लखाना ले जाया जा रहा था। मामले में अर्जुंदा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पशु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। गायों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर महावीर गौशाला बालोद में दाखिल किया गया।
सीसीटीवी से पुलिस को मिला फुटेज
पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुंडरदेही राजेश बागड़े और अर्जुंदा थाना प्रभारी के नेतृत्व साइबर एवं थाने की संयुक्त टीम गठित की गई। त्रिनयन ऐप की सहायता से बालोद जिले के सीसीटीवी फुटेज खंगालने से आरोपियों का सुराग मिला। पीछा करते हुए राजनांदगांव और नागपुर मार्ग पर लगे 50 सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का अवलोकन किया गया।
साकोली टोल प्लाजा से मिला फुटेज
साकोली नागपुर टोल प्लाजा में वाहन के घटना के दिन राजनांदगांव मार्ग मे आने का फुटेज प्राप्त हुआ। पुलिस टीम ने महाराष्ट्र नागपुर में थाना कलमना पुलिस की मदद से आरोपियों की पहचान आबिद अंसारी एवं विकास डिसोजा दोनों निवासी बेलेनगर थाना कलमना जिला नागपुर के रूप में हुई। आरोपियों के घर देर रात्रि दबिश देकर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। घटना में शामिल अन्य 4 आरोपियों के बारे में जानकारी दी।
इन आरोपियों को भी किया गिरफ्तार
घटना मे शामिल चारों आरोपी विकास गिरी गोस्वामी निवासी उतई, फगुआ धनकर निवास ग्राम नाहंदा थाना गुंडरदेही, हिमांचल यादव निवासी गुरेदा थाना गुंडरदेही, खेमलाल देवांगन निवासी गुरेदा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सभी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। सभी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


