खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। भिलाई से जगन्नाथ पुरी दर्शन करने गए युवक की समुद्र में डूबकर मौत हो गई। बता दें मृतक मुकेश गुप्ता अपने दोस्तों के साथ भगवान जगन्नाथ के दर्शन को निकाला था दर्शन के बाद समुद्र में नहाने गए। तभी तेज लहर में मुकेश समा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी मदद को कोई भी सामने नहीं आया है। वही मृतक का शव लेकर उसके दोस्त भिलाई पहुंचे। मुकेश की मौत की समाचार सुनते ही बस्ती में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई के रिसाली नगर निगम रूआबांधा वार्ड क्रमांक -3 का निवासी मुकेश गुप्ता (26) ओडिश के पुरी भगवान जगन्नाथ दर्शन के लिए गया था। 27 जुलाई को मुकेश गुप्ता अपने साथियों के साथ पुरी पहुंचा। भगवान के दर्शनों के बाद वह बीच पर समुद्र में नहाने पहुंचा। इस दौरान समुद्र की तेज लहरों ने उसे अपनी तरफ खींच लिया और डूबने से मुकेश गुप्ता की मौत हो गई है।
पुरी तट पर मौजूद तट रक्षकों की टीम ने उसके शव को बाहर निकाला। वहीं, घटना की सूचना के बाद रुआबांधा भिलाई में उनके परिवार में मातम का माहौल है। युवक का शव रुआबांधा भिलाई लाया जा रहा है। जहां रिसाली के मुक्तिधाम में युवक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Trending
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त


