खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले के ओरमा गांव में युवक ने शादी नहीं होने पर गुस्से में भगवान शिव की मूर्ती को खंडित कर तालाब में फेंक दिया। घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम ओरमा में तालाब के पास स्थापित शिवलिंग और नंदी की मूर्ति की पूजा के लिए लोग सुबह 5 बजे पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदीर में तोड़फोड़ की गई है। इस घटना से आक्रोशित होकर नेमलाल साहू ने बालोद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने धारा 298 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल और थाना पुलिस की टीम तैयार की गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच ग्रामिणों से पूछताछ शुरू की। आरोपी की पतासाजी में जुटी पुलिस ने नरेन्द्र निषाद उर्फ लल्लू से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने जुर्म करना कबूला। आरोपी ने बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करता है। 23 जुलाई को शराब पीकर घर आया और आराम कर रहा था। इसी दौरान उसने अपनी और बहन की शादी नहीं होने का दोषी कि भगवान को दोषी माना। गुस्से में आरोपी रात 12 बजे शिव मंदिर पहुंचकर मूर्ति को खंडित कर तलाब में फेंक दिया। साथ ही गांव से युवक मनोज के साथ पूर्व में हुए विवाद का बदला लेने के लिए चार सायकल को भी तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है।
Trending
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त


