Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

    May 3, 2026

    सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री

    May 3, 2026

    स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल

    May 3, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
    • सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
    • स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
    • सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
    • गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
    • निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
    • कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
    • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » डिंपल यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर बवाल: भाजपा प्रवक्ता हर्षिता पांडेय ने उठाए विपक्ष की चुप्पी पर सवाल
    रायपुर

    डिंपल यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर बवाल: भाजपा प्रवक्ता हर्षिता पांडेय ने उठाए विपक्ष की चुप्पी पर सवाल

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 28, 2025No Comments17 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    महिलाओं के अपमान पर चुप है सपा, कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष: हर्षिता पांडे

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने कहा है कि आज जिस तरह की टिप्पणी समाजवादी पार्टी की सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पर की गई है, जो अमर्यादित बयान उन पर किया गया है, उससे भारत की करोड़ों महिलाओं को अंदर से झकझोर कर रख दिया है। श्रीमती पाण्डेय ने इस बात पर हैरानी जताई कि इस मामले में पूरा विपक्ष तो मौन है ही, समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष व डिंपल यादव के पति अखिलेश यादव तक मौन हैं।
    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि इस पूरे प्रकरण पर समाजवादी पार्टी और स्वयं अखिलेश यादव की चुप्पी बेहद सवालों के घेरे में है। जब एक महिला सांसद, जनप्रतिनिधि और स्वयं उनकी पत्नी डिंपल यादव का सार्वजनिक रूप से अपमान किया जा रहा है, तब अखिलेश यादव मौन क्यों हैं? क्या उनके लिए एक महिला की गरिमा से बढ़कर वोट बैंक की सियासत अधिक महत्वपूर्ण है? श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश यादव की चुप्पी से प्रतीत होता है कि उन्हें डर है कि अगर उन्होंने इन मौलानाओं के बयानों का विरोध किया तो उनका परंपरागत वोटबैंक नाराज़ हो जाएगा। लेकिन इससे भी अधिक शर्मनाक तो यह है कि उत्तरप्रदेश में साइकिल की सवारी कर चुके कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी तक मौन हैं ,और ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूँ’ का नारा देने वाली कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा भी मौन हैं!
    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डेय ने सवाल दागा कि क्या महिलाओं की अस्मिता पर भी कांग्रेस सिलेक्टिव राजनीति करती रहेगी? तुष्टिकरण की राजनीति और एक विशेष संप्रदाय के वोट बैंक के लिए क्या महिलाओं की अस्मिता को इस तरह के नफरती बोल से लहूलुहान होते कांग्रेस चुप्पी साधे देखती रहेगी या फिर कोई प्रतिक्रिया देगी? श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि एक तरफ जहाँ सम्प्रदाय विशेष के धार्मिक संगठन डिंपल यादव के पहनावे को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव की चुप्पी यह साबित करती है कि तुष्टीकरण की राजनीति के सामने वे परिवार की भी प्रतिष्ठा और महिला सम्मान की रक्षा करने को तैयार नहीं हैं। भाजपा और एनडीए इस अपमान के विरोध में खड़ी है। महिलाओं के खिलाफ इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी भारत के लोकतंत्र में स्वीकार नहीं की जा सकती।
    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि 23 जुलाई को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा नेताओं के साथ अपने वोट बैंक के तुष्टिकरण के लिए नई दिल्ली की एक मस्जिद में एक राजनीतिक बैठक की, जिसमें उनकी पत्नी और मैनपुरी से लोकसभा सांसद डिंपल यादव, उनकी ही पार्टी के अन्य सांसद जैसे जिया उर रहमान बर्क और इकरा हसन भी शामिल थे। इस पर कई मुस्लिम संगठनों ने आपत्ति जताई है। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि इसी बैठक में डिंपल यादव के पहनावे को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रमुख मौलाना शाहबुद्दीन रिजवी ने आपत्तिजनक बयान दिया और मौलाना मोहिबुल्ला नदवी पर भी निशाना साधा और कहा कि मस्जिद में राजनीतिक बैठक बुलाना शर्मनाक है। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि इसके बाद मौलाना साजिद रशीदी ने लाइव टीवी पर अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए कहा मस्जिद में डिंपल यादव की पीठ देख लीजिए, (इसके बाद उन्होंने बेहद आपत्तिजनक शब्द का उपयोग किया) मौलाना साजिद रशीदी और मौलाना शाहबुद्दीन रिजवी दोनों ने ही अखिलेश यादव और डिंपल यादव से माफी की मांग की है। सपा और कांग्रेस को इस पर अपना तर्क स्पष्ट करना चाहिए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त

    May 3, 2026

    रायपुर में IPL का धमाका: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भिड़ेंगे दिग्गज, जानें टिकट और शेड्यूल की पूरी डिटेल

    May 3, 2026

    शिशुपाल पर्वत की तराई में मिला प्रेमी जोड़े का शव, इलाके में सनसनी

    May 3, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,341

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,283

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,212
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

    By Khabar WorldMay 3, 20261

    KWNS –  रायपुर l मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज बलरामपुर जिला मुख्यालय में 4 करोड़…

    सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री

    May 3, 2026

    स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल

    May 3, 2026

    सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली

    May 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

    May 3, 2026

    सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री

    May 3, 2026

    स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल

    May 3, 2026

    सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली

    May 3, 2026

    गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी

    May 3, 2026

    निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच

    May 3, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.