खबर वर्ल्ड न्यूज–रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बीते कुछ समय से जो अटकलें और चर्चाएं तेज़ थीं, उन पर अब राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ़ शब्दों में कहा, “मंत्रिमंडल बना है और सुचारू रूप से काम कर रहा है। जब ज़रूरत होगी, मुख्यमंत्री निर्णय लेंगे। किसी को छटपटाने की आवश्यकता नहीं है।”
यह बयान उस समय आया है जब भाजपा सरकार के गठन को लगभग 8 महीने पूरे हो चुके हैं और अब भी मंत्रिमंडल में कुछ पद रिक्त हैं। ऐसे में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों के बीच यह चर्चा बनी हुई है कि कब मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा और किन चेहरों को जगह मिल सकती है।


