खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भोरमदेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे। वे सुबह 9 बजे कवर्धा के लिए रवाना होंगे। इस अवसर पर मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी और कांवड़ियों और भोले भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। सीएम साय के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ। रमन सिंह, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव भी उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कवर्धा और बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। वहीं रायपुर में मंत्रायल भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम साय आज सुबह 9.30 बजे हेलीपैड, रायपुर से रवाना होकर कवर्धा जाएंगे। सुबह 10.40 बजे भोरमदेव मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे कवर्धा से बेमेतरा के लिए रवाना होंगे। यहां मुख्यमंत्री विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद रायपुर लौटकर दोपहर तीन बजे निजी होटल में आयोजित ग्रीन स्टील एंड माइनिंग समिट 2025 कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4.30 बजे मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचकर क्षमता विकास आयोग, कर्मयोगी भारत, छग शासन के मध्य MoU कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5:15 बजे से विभागीय बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


