खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। जिला मुख्यालय के विद्युत कार्यालय में जेई के पद पर पदस्थ एक अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बिजली कनेक्शन लगवाने का नाम पर पैसा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मामले की शिकायत वीडियो के साथ कलेक्टर के जनदर्शन में भी हुई थी, जिस पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए जेई शांतनु वर्धन को पद से निलंबित कर दिया है।
यह वायरल वीडियो ग्राम पंचायत भेंडरी का बताया जा रहा है, जहां विद्युत कनेक्शन लगवाने के नाम पर जेई शांतनु वर्धन पहुंचे हुए थे और उनके साथ एक अन्य कर्मचारी भी था। यहां विद्युत कनेक्शन लगवाने के नाम पर उन्होंने पैसे लिए और जिस ग्रामीण ने यह पैसा दिया था उसने इसका वीडियो भी अपने मोबाइल में बना लिया था। इस वीडियो में जेई साहब पैसा गिन रहे हैं साथ में यह भी कह रहे हैं कि मेरे साथ जो यह आदमी बैठा हुआ है इसे भी कुछ दे दीजिएगा।
पीड़ित ने इसके शिकायत वीडियो के साथ बलरामपुर कलेक्टर के जनदर्शन में दिया था जिस पर संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों ने इस वीडियो के आधार पर जेई के खिलाफ कार्रवाई तो कर दी है और उसे फिलहाल निलंबित कर दिया है।
Trending
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- भतरा समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने बिठाल समरथ देव की स्थापना- महेश कश्यप
- महापौैर ने संभाली जनगणना अभियान की कमान; घर-घर पहुँचकर परखी आंकड़ों की शुद्धता
- बीजापुर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोटपल्ली के जंगलों से हथियारों और IED सामग्री का भारी जखीरा बरामद
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज: 51 हजार प्रगणकों ने संभाला मोर्चा, ‘पेपरलेस’ डेटा से बनेगा भविष्य
- महासमुंद में 1.5 करोड़ का ‘गैस कैप्सूल’ घोटाला: GPS ट्रैकिंग ने बेनकाब किया काली कमाई का नेटवर्क


