खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शहर के चेतक शोरूम में मैनेजर पद पर कार्यरत युवक गाड़ी बिक्री की 1.26 लाख रुपये की रकम गबन कर फरार हो गया। आरोपी ने शोरूम पार्टनर को केवल दस्तावेज और रसीदें दीं, लेकिन नकद रकम नहीं लौटाई। घटना के बाद से उसका मोबाइल बंद है। मामला महाराणा प्रताप चौक के त्रिपुर आटो का है। मामले की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मंगला चौक निवासी चंचल अग्रवाल त्रिपुर आटो चेतक शोरूम के पार्टनर हैं। जहां कुछ महीने पहले उमेश शुक्ला निवासी सरकंडा को मैनेजर के पद पर नियुक्त किया गया था। उमेश का काम था कि वह हर दिन की बिक्री का हिसाब और नकदी रात में शोरूम को सौंपे। लेकिन 22 जुलाई 2025 को उसने एक स्कूटर की बिक्री से मिली 1.26 लाख रुपये की राशि जमा नहीं की। उसने सिर्फ संबंधित दस्तावेज और बिक्री रसीदें दीं, और पैसे लेकर फरार हो गया। इसके बाद से उमेश शुक्ला का मोबाइल बंद है। जब आरोपी की पत्नी से शोरूम वालों ने संपर्क किया, तो पता चला, कि उमेश इससे पहले भी अपनी पिछली नौकरी में इसी तरह की धोखाधड़ी कर चुका है।
Trending
- सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट: 74 वर्षों के सामूहिक अनुभव के साथ दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, कमिश्नर ने दी भावभीनी विदाई
- दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: हेरोइन तस्करी के संगठित नेटवर्क का खात्मा, 5 गिरफ्तार
- हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई- मुख्यमंत्री साय
- विश्व मजदूर दिवस पर मेडिकल टीम लोरमी की सराहनीय पहल; उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण
- मुख्यमंत्री को 10 मई को मुंगेली आमंत्रित करने पहुँचे विधायक मोहले एवं केंद्रीय राज्य मंत्री साहू
- मुंगेली की बेटी का प्रदेश में परचम: नंदिता देवांगन ने 10वीं बोर्ड में हासिल किया दूसरा स्थान, विधायक मोहले ने दी बधाई
- आम खिलाने का बहाना बनाकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार


