खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जहां ममता का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता है, वहीं छत्तीसगढ़ के मुंगेली से एक ऐसी खबर आई है जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। एक बेटे ने मामूली घरेलू विवाद में अपनी सोती हुई मां को मौत के घाट उतार दिया और पिता को भी कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर इस हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
ग्राम सारंगपुर (थाना फास्टरपुर-सेतगंगा) में 23 जुलाई को दिनेश कोसले नाम के युवक ने पहले अपनी मां देवकी बाई कोसले की सोते समय बेरहमी से हत्या कर दी। कुल्हाड़ी से किए गए हमले से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपने पिता समारू कोसले पर भी उसी कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। पिता गंभीर रूप से घायल हुए हैं और अस्पताल में जिंदगी से जूझ रहे हैं।
घटना के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने सख्त निर्देश दिए। एएसपी नवनीत कौर छाबड़ा और एसडीओपी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में थाना फास्टरपुर-सेतगंगा की टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी दिनेश कोसले को 24 घंटे में धर दबोचा।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पारिवारिक विवाद से परेशान था और गुस्से में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी से हत्याकांड में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और लकड़ी का बत्ता बरामद कर लिया है।
Trending
- सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये स्वीकृत
- ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन
- सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ
- सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण
- सिक्किम की स्वर्ण जयंती: खेल के मैदान से विकास के मंच तक पीएम मोदी का मेगा शो
- राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पर ‘आप’ कार्यकर्ताओं का धावा, दीवारों पर लिखा ‘गद्दार’
- लापरवाही पर गिरी गाज, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे निलंबित
- मई में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती समेत कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार की लिस्ट देखें


