Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये स्वीकृत

    April 28, 2026

    ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन

    April 28, 2026

    सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये स्वीकृत
    • ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन
    • सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ
    • सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण
    • सिक्किम की स्वर्ण जयंती: खेल के मैदान से विकास के मंच तक पीएम मोदी का मेगा शो
    • राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पर ‘आप’ कार्यकर्ताओं का धावा, दीवारों पर लिखा ‘गद्दार’
    • लापरवाही पर गिरी गाज, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे निलंबित
    • मई में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती समेत कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार की लिस्ट देखें
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार
    रायपुर

    मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 24, 2025No Comments9 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    87 मोबाइल और नकदी बरामद, चलती ट्रेन से हुई गिरफ्तारी

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मोबाईल दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार किए गए है। विशाल विरनानी ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत कटोरा तालाब स्थित पी.डब्ल्यू.डी. चौक पास शोभा टेलीकॉम के नाम से मोबाईल दुकान है, जिसको वह संचालित करता है तथा नये एवं पुराने विभिन्न कंपनियों के मोबाईल फोन की खरीदी-बिक्री करता है।
    प्रार्थी दिनांक 22.07.2025 को रात्रि 10ः00 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था, कि अगले दिन दिनांक 23.07.2025 के सुबह 06.30 बजे प्रार्थी के पडोसी ने उसे फोन कर बताया कि आपके दुकान का आधा शटर खुला हुआ है। जिस पर प्रार्थी दुकान जाकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखें विभिन्न कंपनियों के नये एवं पुराने मोबाईल फोन एवं नगदी रकम नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के दुकान मंे लगे शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर दुकान में रखें कुल 87 नग नये/पुराने मोबाईल फोन, नगदी रकम, मोबाईल बिल एवं रजिस्टर को चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 337/25 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
    चोरी की घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अजय कुमार (भा.पु.से.), प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाये गये। अज्ञात आरोपी की पतासाजी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुये चोरी के आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र करते हुये चोरी के पुराने आरोपियों की गतिविधियों पर निगाह रखकर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।
    इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को सिविल लाईन कटोरा तालाब निवासी नवीन पिंजानी की घटना में संलिप्तता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी नवीन पिंजानी की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी नवीन पिंजानी से कड़ाई एवं गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य साथी शेख इमरोज एवं अन्य 02 जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है, के साथ मिलकर मोबाईल दुकान में चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा शेख इमरोज व विधि के साथ संघर्षरत दोनों बालकों की पतासाजी करना प्रारंभ किया, पतासाजी के दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि तीनों ट्रेन में बैठकर महाराष्ट्र की ओर फरार हो रहे है।
    जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा पूर्व से नागपुर (महाराष्ट्र) में उपस्थित पुलिसकर्मियों से समन्यवय स्थापित कर आरोपियों के संबंध में जानकारी साझा किया गया तथा नागपुर रेलवे स्टेशन में उपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा ट्रेन में आरोपी/अपचारी की पतासाजी करते हुये तीनों को फरार होने के दौरान ट्रेन में पकड़ा गया तथा तीनों को रायपुर लाया गया। चारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की विभिन्न कंपनियों के कुल 87 नग नये/पुराने मोबाईल फोन, नगदी रकम 20,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 02 नग एक्टिवा वाहन जुमला कीमती लगभग 21,20,000/- रूपये जप्त कर तीनों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी शेख इमरोज थाना पंडरी एवं कोतवाली से पूर्व में नकबजनी, लूट एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।
    गिरफ्तार
    01. नवीन पिंजानी पिता अशोक पिंजानी उम्र 27 साल निवासी कटोरा तालाब गली नंबर 04 कन्या शाला स्कुल के पास सिविल लाईन रायपुर।
    02. शेख इमरोज पिता शेख अनवर उम्र 22 साल निवासी अखाड़ा के पास बैजनाथ पारा थाना कोतवाली रायपुर।
    03. विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये स्वीकृत

    April 28, 2026

    सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ

    April 28, 2026

    लापरवाही पर गिरी गाज, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे निलंबित

    April 28, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,341

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,281

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,208
    Don't Miss
    रायपुर

    सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये स्वीकृत

    By Khabar WorldApril 28, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा, बलरामपुर रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड-बलरामपुर जलाशय…

    ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन

    April 28, 2026

    सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ

    April 28, 2026

    सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण

    April 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये स्वीकृत

    April 28, 2026

    ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन

    April 28, 2026

    सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ

    April 28, 2026

    सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण

    April 28, 2026

    सिक्किम की स्वर्ण जयंती: खेल के मैदान से विकास के मंच तक पीएम मोदी का मेगा शो

    April 28, 2026

    राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पर ‘आप’ कार्यकर्ताओं का धावा, दीवारों पर लिखा ‘गद्दार’

    April 28, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.