खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के तिफरा क्षेत्र से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां 17 वर्षीय किशोर ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कक्षा 10वीं का छात्र था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, तिफरा निवासी रूद्र यादव कक्षा 10वीं का छात्र था। वार्षिक परीक्षा में वह पास नहीं हो सका और उसकी सप्लीमेंट्री आ गई थी। इसके बाद से वह काफी गुमसुम रहने लगा था।
बुधवार को रूद्र के माता-पिता रोजी-मजदूरी पर गए हुए थे और घर में सिर्फ उसकी बहन मौजूद थी। इसी दौरान उसने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। सिरगिट्टी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच जारी है। परिजन और मोहल्लेवाले इस दर्दनाक घटना से सदमे में हैं।
Trending
- मई में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती समेत कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार की लिस्ट देखें
- IPL 2026: RCB की ‘विराट’ जीत से अंक तालिका में भूचाल, क्या दिल्ली के लिए बंद हुए प्लेऑफ के दरवाजे?
- बॉबी देओल और अनुराग कश्यप का बड़ा धमाका: 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में गूंजेगा ‘बंदर’ का शोर
- जेब में प्याज और भीषण गर्मी: ज्योतिरादित्य सिंधिया के ‘देसी नुस्खे’ का सच, क्या कहता है विज्ञान?
- रायपुर में खूनी खेल: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, इलाके में दहशत
- विश्वास की हत्या, 4 साल की मासूम से पड़ोसी ने की दरिंदगी; आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में ‘सूरज का सितम’: रायपुर में 16 दिनों से पारा 40°C के पार, लू से झुलस रहा मध्य इलाका
- ED ने राइस मिलर रोशन चंद्राकर के घर से बरामद किया दस्तावेज


