खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग । जिला दुर्ग के पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम अम्लेस्व में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां रंजित नामक व्यक्ति द्वारा एक मेडिकल दुकान की आड़ में अवैध रूप से क्लिनिक संचालित किया जा रहा है। बिना किसी पंजीयन, डिग्री या चिकित्सकीय योग्यता के वह लोगों का इलाज कर रहा है, जो कि सीधे-सीधे नियमों और स्वास्थ्य कानूनों का उल्लंघन है।
बताया जा रहा है कि इस कथित क्लिनिक में मरीजों को दवाइयाँ दी जाती हैं, इंजेक्शन लगाए जाते हैं, यहां तक कि कई बार ट्रीटमेंट के नाम पर पैसे भी वसूले जाते हैं। ग्रामीणों को लगता है कि यह एक प्रमाणित डॉक्टर है, लेकिन हकीकत यह है कि इस क्लिनिक के पास न तो कोई चिकित्सकीय लाइसेंस है और न ही कोई प्रशिक्षित स्टाफ।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों की वजह से कई बार गलत इलाज के कारण मरीजों की हालत और बिगड़ जाती है। कुछ मामलों में गंभीर जानलेवा खतरे भी सामने आ चुके हैं, लेकिन फिर भी प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हो रही है।
स्वास्थ्य से जुड़ा यह मामला बेहद संवेदनशील है। प्रशासन को बिना देरी के सख्ती दिखानी चाहिए ताकि गांव-गांव में इस तरह के अवैध चिकित्सा कारोबार पर रोक लगाई जा सके।
Trending
- जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन
- सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
- परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल
- ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
- मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय


