खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज सुबह से ही मौसम सुहाना है। वही राजधानी रायपुर में अचानक झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे में तो खुशी ला दी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अगले चार दिनों तक रायपुर और दुर्ग संभाग में सबसे ज्यादा बारिश होगी। इसके साथ ही रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, कबीरधाम, राजनांदगांव, बेमेतरा, दुर्ग, और बालोद जिले में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की ज्यादा संभावना जताई है। वहीं राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ वज्रपात होने की भी आशंका जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि, वो बिना किसी काम के घर से बाहर न निकले और अगर बारिश में कहीं फंसते हैं तो पेड़ के नीचे खड़े न हो। मौसम विभाग ने कई इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।
Trending
- जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन
- सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
- परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल
- ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
- मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय


