
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजनीतिक विवादों के बीच रायपुर में एक नया मुद्दा गरमा गया है। भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास ने कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। श्रीवास ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर ट्वीट कर दावा किया कि पत्रकार विप्लव दत्ता द्वारा खबर प्रकाशित करने के बाद सुशील आनंद शुक्ला ने उन्हें धमकाते हुए कानूनी नोटिस भेजा है। गौरी शंकर श्रीवास ने ट्वीट में लिखा, “रस्सी जल गई लेकिन शराबी कांग्रेसी नेता सुशील आनंद शुक्ला की अकड़ नहीं गई!”
उन्होंने दावा किया कि सुशील आनंद शुक्ला ने खुद को “चरित्रवान और प्रतिष्ठित” बताते हुए नोटिस भेजा है, जो हास्यास्पद है। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि वे इस लड़ाई में पत्रकार विप्लव दत्ता के साथ खड़े हैं और कांग्रेस प्रवक्ता के नोटिस का माकूल जवाब देंगे। इस घटनाक्रम को लेकर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पत्रकारों की स्वतंत्रता, राजनीतिक दबाव, और अभिव्यक्ति की आज़ादी जैसे मुद्दे चर्चा में आ गए हैं।
Trending
- जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन
- सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
- परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल
- ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
- मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय


