खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर के छात्रों ने जयपुर में आयोजित इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की राष्ट्रीय स्तरीय पिच डेक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ की टीम ने पहली बार सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) के अंतर्गत 7 राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में हरजोत सलूजा, श्याम सिंघल और ऋतिका जुमानी शामिल थे। टीम ने हरजोत की दिशा और सक्रिय भागीदारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने क्षेत्रीय स्तर पर 34 टीमों को हराया और फिर राष्ट्रीय स्तर पर 4 प्रमुख टीमों को पछाड़ते हुए यह गौरव प्राप्त किया।
आईसीएआई रायपुर ब्रांच अध्यक्ष सीए विकास गोलछा तथा सिकासा चेयरमैन सीए ऋषिकेश यादव ने सीए छात्रों की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए इसे आईसीएआई रायपुर ब्रांच तथा पूरे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक पल बताया। पिच डेक प्रतियोगिता के लिए श्याम वर्मा द्वारा विशेष प्रशिक्षण छात्रों को दिया गया। आईसीएआई के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने इस उपलब्धि की सराहना की और इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


