खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार में हुए कथित शराबा घोटाले की जांच कर रही ED की टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर। ED की टीम ने चैतन्य को ED की स्पेशल कोर्ट में पेश किया था और पांच दिन की रिमांड की मांग की थी। कोर्ट ने ED को चैतन्य बघेल की पांच दिन की रिमांड सौंप दी है।
चैतन्य की गिरफ्तारी और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई स्थित घर पर ED द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध शुक्रवार से ही जारी है। वहीं अब कांग्रेस आज एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। वहीं दूसरी तरफ पूर्व सीएम भूपेश बघेल आज अपने बेटे चैतन्य से मिलने के लिए ED ऑफिस जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व सीएम भूपेश बघेल आज अपने बेटे चैतन्य से मिलने के लिए ED ऑफिस जाएंगे। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए शनिवार रात को लिखा कि, कल दोपहर 01:00 बजे बेटे चैतन्य से मिलने ED कार्यालय जाऊँगा।
लाडले की गिरफ्तारी के बाद अकेले पड़े भूपेश बघेल
नेताओं की बात करें तो कहने और कथनी में बहुत अंतर् है, कब पलटी मार ले ये कोई नहीं जान सकता, ऐसे ही भूपेश बघेल के साथ हुआ, कल रात साढ़े 9 बजे की फ्लाइट से उनके कट्टर समर्थक विधायक देवेंद्र यादव सपरिवार चेन्नई टूर पर रवाना हो गए, ऐसे में समय में कट्टर समर्थक विधायक का चेन्नई टूर पर जाना भूपेश बघेल के लिए एक और झटके से कम नहीं है, बघेल खुद को अकेले महसूस कर रहे है। वही देवेंद्र यादव सपरिवार चेन्नई रवाना होने से कई मायने निकाले जा रहे है। अचानक देवेंद्र यादव का चेन्नई जाना चर्चा की विषय बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक यह भी हो सकता है तंत्र-मंत्र या देव दर्शन के लिए विधायक यादव चेन्नई गए हो।
बता दें कि बघेल के सीएम रहते लाडले की गिरफ्तारी तय थी, लेकिन एक आईपीएस के चलते बघेल अपने बेटे को बचाते रहे। जब जब बघेल के घर छापेमारी हुई तब बघेल ने अडानी और कई अन्य मुद्दे पर आवाज उठाने को वजह बताया जो एक सफ़ेद झूठ रहा, असल में बघेल बेटे को हर हाल में बचाने लगे रहे। आखिरकार जन्मदिन के दिन गिरफ्तारी हो ही गई।
वहीं पूर्व सीएम बघेल के खिलाफ ED की कार्रवाई और चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में आज कांग्रेस राजधानी रायपुर में बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। रविवार सुबह 11 बजे कांग्रेसी राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक में प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस के इस विरोध-प्रदर्शन में कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए ED ऑफिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Trending
- जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन
- सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
- परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल
- ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
- मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय


