खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक अज्ञात युवक की लाश सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। यह पूरा मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बोईरडीह के पास देर रात एक 35 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव के पशुपालक राजू यादव के रूप में हुई है, जो रोज़ाना मवेशियों को चराने का काम करता था। राजू यादव का शव गांव के मुख्य सड़क किनारे संदिग्ध हालात में मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे की असली वजह क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। इलाके में वारदात के बाद दहशत का माहौल है।
Trending
- विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्य भर में होंगे विशेष कार्यक्रम राज्यपाल डेका ने दिए निर्देश
- बीजापुर में ‘गौ माता राष्ट्रमाता’ की गूँज: 11 हजार से अधिक हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
- महतारी वंदन योजना: ‘सुविधा’ या ‘संकट’? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला
- भीषण गर्मी में ‘वॉटर हब’ बना नगर पालिका का स्विमिंग पूल, मेंटेनेंस और प्रबंधन पर विशेष जोर
- 10 साल पहले रिटायर होने वाले शिक्षकों को पेंशन सुरक्षा से वंचित होना पड़ रहा
- अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद
- छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट भूमि घोटाला: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ED की बड़ी स्ट्राइक
- पूर्व राज्य मंत्री धनीराम साहू के पुत्र ने की आत्महत्या, घरेलू कलह की आशंका


