खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और उद्यानिकी विभाग की योजनाओं ने नारायणपुर जिले के ग्राम लालसुहनार के कृषक साधूराम करंगा के जीवन में नई उम्मीदें जगा दी हैं। कभी पारंपरिक खेती से मुश्किल से गुजारा करने वाले साधूराम ने अब आधुनिक तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है और आर्थिक रूप से सशक्त बन गए हैं।
साधूराम ने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग जैसी उन्नत पद्धतियां अपनाईं। उन्होंने टमाटर, बैगन और लौकी जैसी सब्जियों की खेती को मल्चिंग विधि से शुरू किया। इस नवाचार से न सिर्फ पानी की बचत हुई, बल्कि फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में भी सुधार आया।
साधूराम उपज को ओरछा, छोटेडोंगर और नारायणपुर के स्थानीय बाजारों में बेचकर सालभर में करीब 1 लाख 50 हजार रुपये की आमदनी अर्जित की है, जो उनकी पूर्व की आय से कहीं अधिक है। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आया है।
साधूराम की इस सफलता ने गांव के अन्य किसानों को भी प्रेरित कर रहा है। अब लालसुहनार सहित आसपास के ग्रामीण किसान भी आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों को अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं। उद्यानिकी विभाग की निरंतर सलाह और सहयोग से क्षेत्र के किसानों की आय में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे गांवों में समृद्धि की नई कहानी लिखी जा रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


