खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बलौदा बाजार की स्पेशल टीम ने सायबर ठगी मामले में पुलिस आरक्षक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरक्षक पर ढाई करोड़ से ज्यादा की ठगी करने का आरोप है। आरोपी ने कई म्यूल अकाउंट से भी ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए आगे आरक्षक का नाम हेमंत नायक है। आरोपी हेमंत ने ठगी करने के लिए SP के नाम से फर्जी इमेल ID बनाकर रखी थी। आरोपी पहले बिजनेसमैन बिल्डरों के खातों की जानकारी लेकर उन्हें फ्रिज करता था और उसके बाद SP बनकर खतों को अनफ्रिज करने के एवज में उनसे मोटी रकम वसूलता था। आरोपी ने अब तक ढाई करोड़ से ज्यादा की ठगी की है।
इतना ही नहीं आरोपी ने कई म्यूल अकाउंट के जरिए भी ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। इस बात की जानकारी जब स्पेशल टीम को हुई तो उन्होंने आरोपी हेमंत नायक की तालश शुरू की और बलौदा बाजार की स्पेशल टीम ने सारंगढ़ से आरोपी हेमंत नायक को गिरफ्तार किया है। फ़िलहाल टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात

