खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 से 18 जुलाई तक चलेगा। सत्र से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्ता और विपक्ष दोनों ही खेमों ने सत्र को लेकर रणनीति बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक होने जा रही है, जिनमें विधानसभा सत्र की रूपरेखा पर गंभीर चर्चा की जाएगी।
राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में शाम 4 बजे आयोजित होने वाली बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे। बैठक में सरकार को विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान घेरने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। विधायक दल की बैठक में राज्य सरकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर उठाया जाएगा। संगठन द्वारा विधायकों को निर्देश दिया गया है कि सभी विधायक सक्रियता से सरकार की नाकामी को सदन में उजागर करें।
विधानसभा में विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के विधायकों के भी तीखे तेवर देखने को मिल सकते हैं। चूंकि राज्य सरकार को करीब डेढ़ साल हो गए हैं, इसलिए माना जा रहा है कि इस बार भाजपा सरकार में हुई गड़बड़ियों के सवाल को प्रमुखता से उठाया जाएगा। किसानों को खाद बीज की समस्या, कानून व्यवस्था, युक्तियुक्त करण, कानून व्यवस्था, पेड़ की कटाई, अवैध रेत और अवैध शराब सहित अन्य मुद्दों को लेकर सवाल लगे हैं। इसके साथ भारत माला परियोजना में हुए भ्रष्टाचार पर इस बार भी सदन गरमा सकता है। ऐसे में सदन के अंदर गहमागहमी देखने को मिलेगी।
भाजपा भी जवाब देने की तैयारी में जुटी
विधानसभा सत्र के दौरान जहां कांग्रेस भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति बना रही है, तो वहीं दूसरी ओर भाजपा भी शांत नहीं है। सत्र के दौरान कांग्रेस के हर हमले का जवाब देने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक आज शाम 7 बजे मुख्यमंत्री के नवा रायपुर निवास में बैठक होगी। बैठक में बीजेपी के सभी विधायक मौजूद रहेंगे।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


