
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सीएम साय दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 1:40 बजे निजी होटल में आयोजित छत्तीसगढ़ वैष्णव ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 2:40 बजे मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे। इसके बाद भाजपा विधायकों की बैठक में शामिल होंगे शाम 7 बजे नवा रायपुर स्थित नए मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।


