कबीरपंथ के सामाजिक कार्यों की हुई विस्तृत चर्चा
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। दामाखेड़ा आश्रम में विधायक भावना बोहरा ने गुरुमाता का आशीर्वाद लिया। सेवा, सत्य और सद्भाव का प्रतीक दामाखेड़ा स्थित गुरु प्रकाश मुनि नाम साहेब आश्रम पहुंचकर गुरुमाता मनीषा , पूज्य गुरु उदित मुनि नाम साहेब व बहन किरण दीदी से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना।
इस दौरान कबीरपंथ द्वारा समाज सुधार, धर्म जागरण व सांस्कृतिक संरक्षण हेतु किए जा रहे कार्यों पर सारगर्भित चर्चा की। साथ ही पंथ के गुरुजनों की समाधि पर श्रद्धा अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


